1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश प्रीमियर लीग से वापस लौटे डेविड वार्नर, कराएंगे चोटिल कोहनी का आपरेशन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग से वापस लौटे डेविड वार्नर, कराएंगे चोटिल कोहनी का आपरेशन

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 02:45 pm IST

वॉर्नर ने बीपीएल में सिलहट सिक्सर्स के लिये खेला जिसमें उन्हें चोट लग गई। क्रिकेट डाटकाम डाट एयू ने कहा कि मेलबर्न में मंगलवार को उनकी जांच की गई। 

बांग्लादेश प्रीमियर लीग से वापस लौटे डेविड वार्नर, कराएंगे चोटिल कोहनी का आपरेशन - India TV Hindi
बांग्लादेश प्रीमियर लीग से वापस लौटे डेविड वार्नर, कराएंगे चोटिल कोहनी का आपरेशन  Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित उपकप्तान डेविड वॉर्नर बांग्लादेश प्रीमियर लीग में लगी चोट के बाद स्वदेश लौट आये हैं और अपनी कोहनी का आपरेशन करायेंगे। वॉर्नर, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट पिछले साल मार्च में गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध झेल रहे हैं। 

वॉर्नर ने बीपीएल में सिलहट सिक्सर्स के लिये खेला जिसमें उन्हें चोट लग गई। क्रिकेट डाटकाम डाट एयू ने कहा कि मेलबर्न में मंगलवार को उनकी जांच की गई। उनकी कोहनी का मामूली सा आपरेशन किया जायेगा। 

स्मिथ ने भी पिछले सप्ताह कोहनी का आपरेशन कराया और उन्हें छह सप्ताह आराम की सलाह दी गई है। दोनों खिलाड़ियों का प्रतिबंध मार्च के अंत में खत्म होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल