1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेविड मलान ने बताया, मौजूदा समय में दुनिया का सबसे खरनाक है भारत का गेंदबाजी आक्रमण

डेविड मलान ने बताया, मौजूदा समय में दुनिया का सबसे खरनाक है भारत का गेंदबाजी आक्रमण

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2021 12:27 pm IST,  Updated : Sep 15, 2021 12:27 pm IST

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 

Dawid malan, India vs England, cricket, Sports, Test Match  - India TV Hindi
Dawid malan Image Source : GETTY

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मलान का मानना है कि भारतीय गेंदबाज एक दूसरे से इतने अलग है कि कोई बल्लेबाज उन्हें खेलने का अभ्यस्त नहीं हो सकता। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 

भारत 2-1 से आगे था जब पांचवां मैच भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद रद्द कर दिया गया। तीन साल बाद टेस्ट टीम में लौटे मलान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज एक दूसरे से अलग हैं और जब वे साथ में गेंदबाजी करते हैं तो बल्लेबाजों के लिये काफी मुश्किल हो जाती है। 

यह भी पढ़ें- ग्लेन मैक्सवेल को है ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भरोसा, T20 World Cup में करेंगे दमदार प्रदर्शन

उन्होंने कहा ,‘‘ ये सभी काफी कठिन है। भारतीय आक्रमण के बारे में एक बात है कि वे सभी एक दूसरे से अलग है। उनके खिलाफ खेलने की आदत कभी नहीं बन सकती। एक को खेलने की आदत होती है तो दूसरा नयी चुनौती पेश करता है। सभी ने सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया।’’ 

मलान ने खुशी जताई कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा ,‘‘ इसलिये नहीं कि वह महान गेंदबाज नहीं है, वह गंभीर गेंदबाज है। वह सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है। मेरे लिये इस पर टिप्पणी करना मुश्किल होगा कि वह टीम में क्यों नहीं थे। ’’ 

यह भी पढ़ें- CPL 2021 : सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के बाद सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स के बीच होगा फाइनल भिड़ंत

उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय टीम मैनेजमेंट, कप्तान ने जडेजा और अश्विन में से जडेजा को चुना। वे श्रृंखला में आगे थे तो उस फैसले पर बहस नहीं की जा सकती। मुझे खुशी है कि अश्विन नहीं खेला।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल