1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डीनो और मेरी दोस्ती 35 साल पुरानी थी, मुझे हमेशा उनकी याद आएगी - कपिल देव

डीनो और मेरी दोस्ती 35 साल पुरानी थी, मुझे हमेशा उनकी याद आएगी - कपिल देव

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 04:59 pm IST

जोंस का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जोंस मुंबई के एक होटल में रुके थे। वह वहां आईपीएल कॉमेंट्री के लिए आए थे।

Kapil Dev and Dean Jones- India TV Hindi
Kapil Dev and Dean Jones Image Source : PTI

नई दिल्ली| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि डीन जोंस का भारत के प्रति बेहद प्यार था और कोई भी विदेशी खिलाड़ी उनसे अधिक बार भारत नहीं आया होगा। कपिल ने कहा कि जोंस के साथ उनकी दोस्ती 35 साल की थी और वह उन्हें बेहद याद करेंगे।

जोंस का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जोंस मुंबई के एक होटल में रुके थे। वह वहां आईपीएल कॉमेंट्री के लिए आए थे।

कपिल ने आईएएनएस से कहा, "डीनो मेरे काफी करीबी दोस्त थे। उनके निधन की खबर सुनकर मैं काफी दुखी हूं। मुझे उनके परिवार के लिए दुख है। आप उन्हें याद करोगे, लेकिन उनका परिवार मुश्किल दौर का सामना करेगा। मैं उन्हें 35 साल से जानता था।"

CSK vs DC Dream 11 Prediction : डुप्लेसिस की कप्तानी में ये हो सकती है सबसे धाकड़ Dream 11 टीम

उन्होंने कहा, "वह महान क्रिकेटर थे और सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक। विकेटों के बीच दौड़ने के वो मास्टर थे। वह एक शानदार कॉमेंटेटर थे और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार था।"

कपिल ने साथ ही बताया कि जोंस के साथ घनिष्ठता होने के कारण साथ ही पेशेवर कामों के कारण उन्होंने भारत का कई बार दौरा किया।

1983 विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, "शायद किसी और विदेशी खिलाड़ी ने डीनो से ज्यादा बार भारत का दौरा नहीं किया। उन्होंने शायद 100 बार से ज्यादा भारत का दौरा किया। लेकिन अब वो चले गए हैं, वह 60 साल के भी नहीं थे। मैल्कम मार्शल भी काफी कम उम्र में चले गए थे।"

कपिल ने जोंस को 20 पारी में गेंदबाजी की और चार बार उनका विकेट लिया।

IPL 2020 CSK vs DC: अनुभवी धोनी के सामने होंगे युवा श्रेयस अय्यर, चेन्नई को खल सकती है रायुडू की कमी

जोंस का भारत को प्यार करने का एक और कारण यह था कि उन्होंने अपना पहला शतक भारत के खिलाफ बनाया था। यह एक शानदार दोहरा शतक था वो भी मद्रास की कठिन परिस्थितियों में। सितंबर 1986 में, उनका तीसरा टेस्ट और पांचवीं पारी थी। साढ़े आठ घंटे गर्मी और उमस भरी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और वह उल्टियां कर रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और ड्रिप चढ़ाई गई थी। चेपक में खेला गया यह मैच टाई रहा।

संन्यास के बाद जोंस ने भारतीय टीवी चैनलों के साथ काम करना शुरू कर दिया था उन्हें प्रोफेसर डीनो नाम दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी प्रोफडीनो रखा था।

IPL मैच के दौरान कोहली और अनुष्का पर गावस्कर ने किया विवादित कमेंट

भारत के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसकर ने जोंस के साथ खेलने को दिनों को याद किया, "वह बेहद शानदार और हंसते-खेलते इंसान थे। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं हैरान रह गया। जाहिर सी बात है कि हम दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेले थे। हम एक बार साथ भी खेले थे। मारलीबोन क्रिकेट क्लब और शेष विश्व एकादश के बीच खेले जाने वाले पांच दिन के मैच से पहले खेले गए तीन मैचों में से एक में। विश्व एकादश और ग्लोसेस्टरशायर के बीच मैच में डीनो और मैंने 200 रनों की साझेदारी की।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल