1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चाहर ने गिटार बजा कर गाया मोहम्मद रफी का मशहूर गाना, Video हुआ वायरल

चाहर ने गिटार बजा कर गाया मोहम्मद रफी का मशहूर गाना, Video हुआ वायरल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 10:35 pm IST

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "द रेट्रो मेडले फीचरिंग दीपक चाहर एंड निरंजन पंडित।"

Deepak Chahar sings Mohd Rafi’s famous song after leading...- India TV Hindi
Deepak Chahar sings Mohd Rafi’s famous song after leading India to ODI series win Image Source : TWITTER HANDLE/@BCCI

बीसीसीआई ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दीपक चाहर गिटार बजा रहे हैं और गाना गा रहे हैं। वे मशहूर गायक मोहम्मद रफी का 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद बनाई गई है।

बीसीसीआई ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, "द रेट्रो मेडले फीचरिंग दीपक चाहर एंड निरंजन पंडित- श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के फीजियो।"

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 4 विकेट से हराया और सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। गौरतलब है कि आज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर ने अर्धशतक जमाया था।

इंदिरानगर का गुंडा ही नहीं राहुल सर अब पूरे इंडिया के बन गए हैं: दीपक चाहर

दो विकेट और 69 रनों की पारी के योगदान की वजह से इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच दीपक चाहर बने थे। उन्होंने मैच के बाद कहा कि ऐसी पारी खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल