1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शास्त्री ने पूछा, राहुल ने जवाब दिया और हंस पड़ी चेतेश्वर पुजारा की वाइफ...

शास्त्री ने पूछा, राहुल ने जवाब दिया और हंस पड़ी चेतेश्वर पुजारा की वाइफ...

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 28, 2017 09:02 pm IST,  Updated : Mar 28, 2017 09:03 pm IST

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच जीतने के बाद लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा, रवि शास्त्री के सवालों का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान एक ऐसा मजेदार वाकया हो गया, जिसे सुनते ही

lokesh rahul and pooja- India TV Hindi
lokesh rahul and pooja

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच जीतने के बाद लोकेश राहुल और चेतेश्वर पुजारा, रवि शास्त्री के सवालों का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान एक ऐसा मजेदार वाकया हो गया, जिसे सुनते ही स्टेडियम में मौजूद चेतेश्वर पुजारा की वाइफ पूजा पाबरी अपनी हंसी नहीं रोक पाई।

दरअसल रवि शास्त्री ने पुजारा से बातचीत के दौरान पूछा, '2000 से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाने के बाद क्या अब आपको एक ब्रेक की जरूरत लग रही है।' इसके जबाव में पुजारा ने कहा, 'नहीं अगर कुछ मैच और होते तो मैं अब भी खेलना पसंद करता, मैं बैटिंग को एन्जॉय कर रहा हूं और अगले सीजन में भी इसी फॉर्म को जारी रखने की कोशिश करुंगा।'

ये भी पढ़ें

पुजारा का जवाब खत्म हुआ ही था कि उनके पास में खड़े लोकेश राहुल ने बोल दिया, 'आपको इस बारे में पुजारा की वाइफ से पूछना चाहिए।' फिर शास्त्री ने माइक को राहुल की ओर घूमा दिया, तब राहुल बोले, 'आपको इस बारे में पुजारा की वाइफ से पूछना चाहिए कि वे पुजारा को ब्रेक पर चाहती हैं या नहीं। वे इस बात का सही-सही जवाब दे सकती हैं।'

इतना सुनते ही स्टेडियम में मौजूद पुजारा की वाइफ पूजा अपनी हंसी रोके बिना नहीं रह पाईं। सबके सामने अपना जिक्र होने से वो हैरान रह गईं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल