1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिनेश कार्तिक ने केकेआर के आईपीएल प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद

दिनेश कार्तिक ने केकेआर के आईपीएल प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 08:50 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की राह आसान नहीं होने वाली लेकिन टीम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भरोसा है कि उनकी टीम बाकी बचे सात में से छह मैच जीतकर आईपीएल प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Dinesh Karthik hopes KKR qualify for IPL play-offs- India TV Hindi
Dinesh Karthik hopes KKR qualify for IPL play-offs Image Source : PTI

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की राह आसान नहीं होने वाली लेकिन टीम के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भरोसा है कि उनकी टीम बाकी बचे सात में से छह मैच जीतकर आईपीएल प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दो बार की पूर्व चैंपियन केकेआर के लिए आईपीएल 2021 का पहला चरण अच्छा नहीं रहा और टीम सात मैचों में सिर्फ दो में जीत दर्ज कर पाई। केकेआर की टीम अंक तालिका के निचले हिस्से में है। आईपीएल का बाकी सत्र यूएई में अगले कुछ दिन में शुरू होगा। 

कार्तिक ने केकेआर की वेबसाइट से कहा, ‘‘हम सात में से छह मैच जीतना चाहते हैं (क्वालीफाई करने के लिए)। यह सामान्य सी बात है। एक टीम के रूप में यही हमारा लक्ष्य है। एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाएंगे लेकिन अगले सात में से छह मैच जीतने की कोशिश करेंगे।’’ 

इयोन मोर्गन की अगुआई वाली टीम आईपीएल 2021 में अपने अभियान को दोबारा 20 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शुरू करेगी। आईपीएल 2020 में केकेआर की टीम खराब नेट रन रेट के कारण नॉक आउट में जगह बनाने में नाकाम रही थी। 

कार्तिक ने कहा, ‘‘पिछले साल जब हम यूएई में खेले थे तो कम मामूली अंतर से चूक (प्ले आफ में क्वालीफाई करने से) गए थे। हमने क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम के बराबर मैच जीते लेकिन इसके बावजूद नॉकआउट में जगह नहीं बना सके। लगातार दो साल हम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहे। यह अब भी मुझे कष्ट देता है।’’ 

ब्रिटेन में कमेंटेटर के रूप में सफल रहने के बाद केकेआर के साथ लौटे कार्तिक ने जोर देते हुए कहा कि टीम सकारात्मक पक्षों पर ध्यान देगी और आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल