1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रैड हैडिन का है मानना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की वापसी है मुश्किल

ब्रैड हैडिन का है मानना, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की वापसी है मुश्किल

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 04:35 pm IST

हैडिन ने कहा कि भारतीय टीम के पास पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने का शानदार मौका था लेकिन निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण वह ऐसा नहीं कर पाई।

Cricket, Sports, Brad Haddin, australia vs india, adelaide test, 369 india, boxing day test, ind vs - India TV Hindi
India vs Australia  Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने कहा कि एडीलेड में खेले गये डे नाइट मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलने के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। हैडिन ने कहा कि भारतीय टीम के पास पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने का शानदार मौका था। 

टीम हालांकि दूसरी पारी में अपने न्यूनतम 36 रन पर आउट हो गयी और ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

यह भी पढ़ें-  माइकल हसी ने खोल दी भारतीय बल्लेबाजों की पोल बताई हार की वजह

हैडिन ने एसईएन रेडियो से कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि वे इस हार से उबर पायेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के लिए 66 टेस्ट खेलने वाले इस 43 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि एडीलेड में ऐसे हालात थे जिसमें भारतीय गेंदबाजों के मदद मिल रही थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि टेस्ट मैच में जीतने का उनके पास एकमात्र मौका एडीलेड मे था। मुझे लगता है कि उनके गेंदबाजों की यहां की परिस्थितियां रास आ रही थी। मुझे नहीं लगता कि अब वे वापसी कर पायेंगें।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आपको ब्रिसबेन में एक टेस्ट खेलना है जहां ऑस्ट्रेलिया को हराना काफी मुश्किल होता है। अगले दो टेस्ट मैचों में विकेट से हालांकि भारतीय टीम को मदद मिलेगी लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के बर्न्स ने माना, कोहली और शमी के ना होने से भारत को काफी नुकसान

भारतीय टीम ने 2018-19 में शानदार गेंदबाजी आक्रमण के दम पर ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर इतिहास रचा था लेकिन टीम इस बार अनुभवी इशांत शर्मा के बिना दौरे पर गयी है। मोहम्मद शमी भी पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद सीरीज से हट गये है। 

हैडिन ने कहा, ‘‘पिछली बार भारतीय टीम के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण था। शमी के चोटिल होने के बाद उनका स्थान भरने के लिए उनके पास विकल्प नहीं है।’’ भारत 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल