1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दलीप ट्रॉफी फाइनल: अभिमन्यू ईश्वरन के शतक के दम पर इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन पर बनाई 114 रनों की बढ़त

दलीप ट्रॉफी फाइनल: अभिमन्यू ईश्वरन के शतक के दम पर इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन पर बनाई 114 रनों की बढ़त

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2019 07:37 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 07:37 pm IST

 स्टम्प्स तक आदित्य सरवाटे 30 और जयदेव उनादकट 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन सिर्फ 64 ओवरों का खेल ही संभव हो सका।

Abhimanyu Easwaran- India TV Hindi
Abhimanyu Easwaran Image Source : PTI

बेंगलुरू। इंडिया रेड ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी के मैच के तीसरे दिन इंडिया ग्रीन पर 114 रनों की बढ़त ले ली है। इंडिया रेड ने तीसरे दिन शुक्रवार का अंत छह विकेट के नुकसान पर 345 रन बना लिए हैं। इंडिया ग्रीन ने अपनी पहली पारी में 231 रन बनाए थे।

खराब रोशनी के कारण हालांकि दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। स्टम्प्स तक आदित्य सरवाटे 30 और जयदेव उनादकट 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीसरे दिन सिर्फ 64 ओवरों का खेल ही संभव हो सका।

इंडिया रेड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 175 रनों के साथ की थी। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन पहले दिन ही शतक लगा चुके थे। तीसरे दिन उन्होंने अपने स्कोर में 51 रनों का और इजाफा किया। वह 153 के निजी स्कोर पर तनवीर उल हक का शिकार बने। उन्होंने अपनी पारी में 300 गेंदों का सामना कर 16 चौके और दो छक्के मारे।

ईश्वरन से पहले हालांकि इंडिया रेड ने अंकित कल्सी (30), महीपाल लोमरूर (15) के विकेट खो दिए थे और ईश्वरन के जाने के बाद ईशान किशन 39 रन बनाकर पवेलियन लौट लिए।

इंडिया ग्रीन की तरफ से अंकित राजपूत तीन विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि तनवीर, धर्मेद्रसिंह जडेजा, मयंक मारकंडे को एक-एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल