1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट की वाइफ अनुष्का पर किया था विवादित कमेंट, अब मिला करारा जवाब

कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट की वाइफ अनुष्का पर किया था विवादित कमेंट, अब मिला करारा जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 25, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 04:32 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब और RCB के बीच मैच में सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और उनकी अनुष्का पर विवादित टिप्पणी की थी। गावस्कर की टिप्पणी के बाद अब अनुष्का शर्मा का बयान आया है।

कमेंट्री के दौरान...- India TV Hindi
कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट की वाइफ अनुष्का पर किया था विवादित कमेंट, अब मिला करारा जवाब Image Source : INSTAGRAM/VIRAT.KOHLI

किंग्स इलेवन पंजाब और RCB के बीच मैच में सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। गावस्कर की इस टिप्पणी के बाद अब अनुष्का शर्मा का बयान आया है। अनुष्का ने अपनी इस्टाग्राम स्टोरी पर बड़ा बयान लिखकर गावस्कर पर कई सवाल दागे हैं।

अनुष्का ने लिखा, ‘‘ मिस्टर गावस्कर आपका संदेश भद्दा था, यह तो सच है लेकिन मैं चाहूंगी कि आप इसका जवाब दें कि आपने एक पत्नी पर ऐसी बेकार टिप्पणी करने का क्यों सोचा जिसमें उस पर अपने पति के खेल के लिये आरोप लगाया? ’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि खेल की कमेंटरी करते समय आपने इतने वर्षों तक हर क्रिकेटर की निजी जिंदगी का सम्मान किया। आपको नहीं लगता कि आपको मेरे और हमारे लिये इतना ही सम्मान रखना चाहिए? ’’

 

कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट की वाइफ अनुष्का पर किया था विवादित कमेंट, अब मिला करारा जवाब
Image Source : ANUSHKA कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने विराट की वाइफ अनुष्का पर किया था विवादित कमेंट, अब मिला करारा जवाब

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पति के प्रदर्शन पर टिप्पणी करने के लिये आप अपने दिमाग में कई शब्द और वाक्य रख सकते हो या फिर आपके शब्द तभी उचित होते जब आप इसमें मेरे नाम का इस्तेमाल करते? ’’ पिछले कुछ वर्षों में कुछ मौकों पर बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का को 31 साल के कोहली के मैदान पर खराब प्रदर्शन के लिये जिम्मेदार ठहराया गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह 2020 है और चीजें मेरे लिये अब तक नहीं बदली हैं। कब मुझे क्रिकेट में खींचा जाना और इस तरह के भद्दे बयान के लिये इस्तेमाल किया जाना बंद होगा? मिस्टर गावस्कर, आप एक महान खिलाड़ी हैं जिनका नाम इस भद्रजनों के खेल में सबसे ऊंचा है। सिर्फ आपको बताना चाहती थी कि जब मैंने आपको यह कहते हुए सुना तो मुझे क्या महसूस हुआ। ’’

गौरतलब है कि IPL 2020 के छठे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

इस मैच में विराट कोहली ने फील्डिंग करते हुए न केवल दो कैच छोड़े बल्कि बल्लेबाजी में भी फ्लाप साबित हुए। मैच के दौरान जब कोहली ने दो कैच टपकाए, तो कमेंट्री बॉक्स में बैठे गावस्कर ने भारतीय कप्तान और उनकी वाइफ अनुष्का को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

इस विवादित टिप्पणी के बाद गावस्कर RCB के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस के निशाने पर आ गए है। सोशल मीडिया पर लोग गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल