1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलिस पैरी 6 महीने के लिए हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट

एलिस पैरी 6 महीने के लिए हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर, वर्ल्ड कप के दौरान लगी थी चोट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 07, 2020 04:04 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 04:04 pm IST

पैरी ने क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू से कहा,‘‘मैं भाग्यशाली थी की लंबे समय से चोटिल होने के बाद भी खेल को जारी रख सकी।’’   

Ellis Perry- India TV Hindi
Ellis Perry out of Australian team for 6 months, injury during World Cup Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की स्टार हरफनमौला एलिस पैरी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गयी हैं। मौजूदा टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में पैरी के दांए पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिससे उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करनी होगी।

पैरी ने क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू से कहा,‘‘मैं भाग्यशाली थी की लंबे समय से चोटिल होने के बाद भी खेल को जारी रख सकी।’’ 

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ने कहा,‘‘मैं कल के मैच को लेकर रोमांचित हूं। यह पूरी टीम के लिए मौका है। मुझे लगता है सब के लिए यह खास समय है। मैं टीम की हौसलाअफजाई करूंगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल