1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंग्लैंड अंडर 19 ने इंडिया अंडर 19 को हराया

इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंग्लैंड अंडर 19 ने इंडिया अंडर 19 को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2019 06:47 am IST,  Updated : Jul 27, 2019 10:10 am IST

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर-19 की ओर से दिव्यांश सक्सेना ने 51 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 47 रन का योगदान दिया।

Cricket Bat and Ball- India TV Hindi
Cricket Bat and Ball Image Source : GETTY IMAGE

चेल्टनहम। मेजबान इंग्लैंड अंडर-19 ने शुक्रवार को भारत अंडर-19 को यहां तीन देशों के 50 ओवर के क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर-19 की ओर से दिव्यांश सक्सेना ने 51 रन बनाए जबकि सलामी बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 47 रन का योगदान दिया जिसकी बदौलत भारत की टीम छह विकेट खोकर 256 रन तक पहुंची। 

जवाब में, इंग्लैंड अंडर-19 के बल्लेबाज जैक हेनेस की 104 गेंदों में 89 रन जबकि सलामी बल्लेबाजी बेन चार्ल्सवर्थ की 52 रन की पारियों की मदद से मेजबान टीम ने 48.4 ओवर में मैच जीत लिया। 

भारत के बाएं हाथ के स्पिनर शुभांग हेगड़े ने तीन विकेट चटकाए। भारत अंडर-19 का अगला मैच शनिवार को बांग्लादेश अंडर-19 से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल