1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होंगे टी20 मैच

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होंगे टी20 मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2021 04:40 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 04:40 pm IST

पिंडी क्रिकेट स्टेडियम 13 और 14 अक्टूबर को इन मैचों की मेजबानी करेगा।

england and pakistan to play 2 t20 matches ahead of T20...- India TV Hindi
england and pakistan to play 2 t20 matches ahead of T20 World Cup Image Source : GETTY

इंग्लैंड की टीम अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में टी20 विश्व कप में खेलने से पहले पाकिस्तान में दो मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेलेगी। दोनों मैच पहले कराची में खेले जाने थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह 'परिचालन और लॉजिस्टिकल कारणों' से इस सीरीज को रावलपिंडी में करा रहा है।

पिंडी क्रिकेट स्टेडियम 13 और 14 अक्टूबर को इन मैचों की मेजबानी करेगा। वर्ष 2005 के बाद इंग्लैंड पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। इंग्लैंड की टीम अगले साल सीमित ओवर की सीरीज और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मैचों के लिये भी पाकिस्तान जायेगी।

वहीं, हीथर नाइट की अगुआई वाली इंग्लैंड की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, "हम इंग्लैंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्वागत के लिये उत्साहित हैं। महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी।"

Video: बुमराह के लिए फैंस ने पकड़ा 'बूम-बूम' लिखा हुआ प्लैकार्ड, होल्डिंग बोले- ये अफरीदी का नाम है!

इंग्लैंड की टीमें नौ अक्टूबर को पहुंचेंगी। इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 15 अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी। वहीं, महिला टीम 17, 19 और 21 अक्टूबर को होने वाले तीन वनडे के लिये रावलपिंडी में ही रुकेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल