1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी, टी-20 विश्व कप के बाद पहुंचेगा पूरा स्क्वाड

एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी, टी-20 विश्व कप के बाद पहुंचेगा पूरा स्क्वाड

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 12:26 pm IST

खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को कड़े पृथकवास में रहना होगा लेकिन उन्हें अभ्यास की अनुमति दे दी गई है। 

England,  Australia, Ashes, T20 World Cup- India TV Hindi
Joe Root  Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज से एक महीना पहले इंग्लैंड के क्रिकेटरों का पहला जत्था शनिवार को सुबह ब्रिसबेन पहुंच गया जो गोल्ड कोस्ट के एक आलीशान रिसॉर्ट में 14 दिन क्वारंटीन में रहेगा। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को कड़े पृथकवास में रहना होगा लेकिन उन्हें अभ्यास की अनुमति दे दी गई है। 

वे रिसॉर्ट की सुविधाओं का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टी20 विश्व कप से लौटने के बाद इसी रिसॉर्ट में क्वारंटीन में रहेंगे। 

यह भी पढ़ें- Live cricket score, SMAT 2021-22 : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, लाइव स्कोर अपडेट

जॉनी बेयरस्टॉ और जोस बटलर समेत इंग्लैंड की टी20 टीम के सदस्य भी टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पहुंचेंगे। शनिवार को यहां पहुंचने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटरों में कप्तान जो रूट, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, बल्लेबाज रोरी बर्न्स और स्पिन गेंदबाज जैक लीच तथा डोम बेस शामिल हैं। 

पहला टेस्ट आठ दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल