England vs Pakistan cricket score 3rd Test day 3 Ball to Ball Updates From The Rose Bowl, Southampton
कप्तान अजहर अली के शानदार नाबाद शतक और मोहम्मद रिजवान के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बावजूद पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा। अजहर ने 272 गेंद में 21 चौकों की मदद से नाबाद 141 रन की पारी खेलने के अलावा रिजवान (53) के साथ उस समय छठे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की जब टीम 75 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
उनकी इस जुझारू पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 273 रन ही बना सकी और इंग्लैंड से 310 रन से पीछे रह गई जिसके बाद मेजबान टीम के कप्तान जो रूट ने उन्हें फॉलोआन दिया। खराब रोशनी के कारण हालांकि पाकिस्तान की दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी।
PAK- 273
इंग्लैंड पहली पारी
583/8d