England vs West Indies 2nd Test match 2nd Day : हेल्लो! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका एक बार फिर से स्वागत है। मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 32 रन बना लिए। सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रेथवेट 6 और नाईट वॉचमैन अल्जारी जोसेफ 16 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज मेजबान इंग्लैंड के पहली पारी के विशाल स्कोर से अभी भी 437 रन पीछे है। वेस्टइंडीज को एकमात्र झटका सैम कर्रन ने जॉन कैंपबेल (12) के रुप में दिया।
इससे पहले बेन स्टोक्स और डॉम सिबले की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 469/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार 172 रन की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज डॉम सिबले ने 120 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की पहली पारी
WI 32/1 (14.0)
इंग्लैंड पहली पारी
ENG 469/9 (162.0)