ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चायकाल के समय तक विंडीज को जीत के लिए अब 175 रन की जरूरत है तो वहीं इंग्लैंड की टीम जीत से 5 विकेट दूर है। विंडीज के लिए ब्लैकलुड और ब्रुक्स ने शानदार शतकीय साझेदारी की, लेकिन चायकाल से ठीक पहले बेन स्टोक्स ने ब्लैकवुड को अपना शिकार बनाया। ब्लैकवुड 55 रन बनाकर आउट हुए। ब्रुक्स अभी भी 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आज के दिन 42.2 ओवर का खेल होना बाकी है।
ENG 469/9 decl, 129/3 decl
WI 287, 164/7 (58.0)