1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG, 3rd T20I : इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में रोहित की वापसी

IND v ENG, 3rd T20I : इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में रोहित की वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2021 06:38 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 06:41 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है।

IND v ENG, 3rd T20I : इंग्लैंड ने...- India TV Hindi
IND v ENG, 3rd T20I : इंग्लैंड ने किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में रोहित की वापसी Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा T20I मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें मेहमान इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने 1 बदलाव किया है। सूर्यकुमार की जगह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। वहीं, इग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड की एंट्री हुई है।

सचिन तेंदुलकर ने कुछ इस अंदाज में मनाई 100 शतक की 9वीं सालगिरह

भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल