1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जमाया कब्ज़ा

इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जमाया कब्ज़ा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 05, 2021 01:00 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 01:00 pm IST

फ्रेया डेविस की शानदार गेंदबाजी और टैमी ब्यूमोंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया।

England Women Cricket Team - India TV Hindi
England Women Cricket Team  Image Source : GETTY

वेलिंगटन| फ्रेया डेविस की शानदार गेंदबाजी और टैमी ब्यूमोंट के अर्धशतक की मदद से इंग्लैंड की महिला टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां मेजबान न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट 123 रन ही बना पायी।

उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें एमी सैटरवेट ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने 23 रन देकर चार जबकि नताली साइवर और सराह ग्लेन ने दो-दो विकेट लिये। 

ये भी पढ़े - IND vs ENG : पिच की आलोचना करने वालों को सुनील गावस्कर ने कहा 'चल फुट', देखें मजेदार वीडियो

इंग्लैंड ने 17.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। उसकी शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 30 रन था। इसके बाद ब्यूमोंट (53 गेंदों पर 63 रन) और कप्तान हीथर नाइट (39 गेंदों पर 39 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की जो निर्णायक साबित हुई। 

ये भी पढ़े - पाकिस्तान सुपर लीग स्थगित होने पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, पीएम इमरान खान से की ये मांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल