1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पिछले पांच साल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए इयोन मोर्गन का योगदान शानदार रहा : ट्रेवर बेलिस

पिछले पांच साल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए इयोन मोर्गन का योगदान शानदार रहा : ट्रेवर बेलिस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 27, 2020 02:36 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:36 pm IST

2015 में हुए विश्व कप में इंगलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन इसके बाद से टीम ने अपने अंदर गजब का सुधार किया और 2019 में विश्व विजेता बनी।

Eoin Morgan, England cricket team, Trevor Bellis, World Cup 2019- India TV Hindi
Eoin Morgan Image Source : PTI

इंग्लैंड के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस ने लिमिटेड ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन की तारीफ की है और कहा है कि एक बल्लेबाज व एक कप्तान के तौर पर उनका इंग्लैंड क्रिकेट में योगदान बीते पांच साल में बेहतरीन रहा है। 2015 में हुए विश्व कप में इंगलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन इसके बाद से टीम ने अपने अंदर गजब का सुधार किया और 2019 में विश्व विजेता बनी। 

मोर्गन की कप्तानी में टीम ने न सिर्फ अपना पहला विश्व कप जीता, बल्कि वनडे में नंबर-1 टीम भी बनी।

बेलिस ने बीबीसी रेडियो-5 से बात करते हुए कहा, "मोर्गन काफी गहरी सोच रखने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से इज्जत कमाई है। आपको इसकी जरूरत होती है।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने बीते पांच साल में सीमित ओवरों की टीम के साथ जो किया है वो शानदार है।"

इंग्लैंड ने जब नाटकीय अंदाज में विश्व कप जीता था, तब बेलिस टीम के कोच थे। उन्होंने पिछले साल सितंबर में कोच पद से इस्तीफा दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल