1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम से मिलीं मशहूर गायिका कैटी पैरी

महिला टी20 विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय टीम से मिलीं मशहूर गायिका कैटी पैरी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 07, 2020 09:52 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 09:52 pm IST

एमसीजी के तकरीबन 75,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फाइनल मैच अपने साथ एक नया रिकॉर्ड बनाने के भी करीब खड़ा है।

Women Team India with Kety Perry- India TV Hindi
Women Team India with Kety Perry Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न| विश्व की प्रसिद्ध गायिका कैटी पैरी ने शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम से मुलाकात की। इसी मैदान पर रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला जाएगा। पैरी ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी एलिसा पैरी से भी मुलाकात की और एलिसा ने उन्हें पैरी नाम की ऑस्ट्रेलियाई टी-शर्ट तोहफे में दी। इसके अलावा वो ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज तायला व्लामनिक से भी मिलीं।

अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतिक्षा कर रही पैरी रविवार को होने वाले फाइनल में प्रस्तुति देंगी। मैच के बाद वह एक घंटे का कॉन्सर्ट भी करेंगी।

पैरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह महिला केंद्रीत होगा। इसमें कई तरह से महिलाओं से संबंधित संदेश होंगे। यह मेरा पहला ऐसा प्रदर्शन होगा जिसमें मैं गर्भवती होने के साथ प्रस्तुति दूंगी। इसमें कई तरह के सशक्तीकरण के संदेश होंगे।"

एमसीजी के तकरीबन 75,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। फाइनल मैच अपने साथ एक नया रिकॉर्ड बनाने के भी करीब खड़ा है। यह मैच मैदान पर सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला महिलाओं का मैच भी बन सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल