1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फेसबुक पर विराट कोहली ने लिखा कुछ ऐसा कैप्शन कि फैन्स ने कर दिया ट्रोल

फेसबुक पर विराट कोहली ने लिखा कुछ ऐसा कैप्शन कि फैन्स ने कर दिया ट्रोल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 03, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Dec 03, 2018 06:40 pm IST

अपने इस विकेट लेने वाले पर को वीडियो के जरिए विराट कोहली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। इसी के साथ विराट कोहली ने लिखा कि क्या कोई ऐसी चीज बची है जिसे कप्तान(विराट कोहली) नहीं कर सकता?

सोशल मीडिया पर ट्रोल...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली जिन्हें हम रन मशीन के नाम से भी जानते हैं वो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म की। अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेला।

इस प्रैक्टिस मैच में कप्तान कोहली ने गेंदबाजी की और विपक्षी टीम के विकेट कीपर जिन्होंने उस टेस्ट मैच में शतक लगाया था उन्हें आउट किया। विकेट लेने के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रियाएं ऐसी थी कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उन्होंने विकेट ली है, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने इस विकेट का अपने ही अंदाज में जश्न मनाया।

अपने इस विकेट लेने वाले पर को वीडियो के जरिए विराट कोहली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया। इसी के साथ विराट कोहली ने लिखा कि क्या कोई ऐसी चीज बची है जिसे कप्तान(विराट कोहली) नहीं कर सकता?

विराट कोहली के इस कैप्शन को देख लोगों ने उनकी इस वीडियो पर कमेंट की झड़ी लगा दी। कुछ यूजर्स ने कहा कि हां आप आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकते तो कुछ यूजर्स ने लिखा कि कोहली अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी का कोई खिताब नहीं जिता सकते। आइए देखते हैं यूजर्स के मजेदार कमेंट्स-

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

इसी के साथ कई लोगों ने विराट कोहली की तारीफ भी की-

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

Virat Kohli
Image Source : VIRAT KOHLIVirat Kohli

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल