1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका टीम में बार्टमैन की जगह तेज गेंदबाज जानसन को मिली जगह

साउथ अफ्रीका टीम में बार्टमैन की जगह तेज गेंदबाज जानसन को मिली जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2021 09:30 am IST,  Updated : Jan 16, 2021 09:30 am IST

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे पर रवाना होने वाली अपनी 21 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन की जगह एक अन्य नये तेज गेंदबाज मार्को जानसन को टीम में शामिल किया है। 

Ottniel Baartman- India TV Hindi
Ottniel Baartman Image Source : TWITTER- @CHERYLROBERTS00

जोहानिसबर्ग| साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान दौरे पर रवाना होने वाली अपनी 21 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन की जगह एक अन्य नये तेज गेंदबाज मार्को जानसन को टीम में शामिल किया है। टीम के सभी खिलाड़ी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये है और दौरे पर जाने के लिए तैयार है। 

साउथ अफ्रीका टीम 14 साल के बाद पाकिस्तान दौरे पर जा रही है, जहां उसे 26 जनवरी से शुरु होने वाली दो टेस्ट की सीरीज के अलावा तीन मैचों की टी20 सीरीज में भाग लेना है। टेस्ट मैच कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले लाहौर में खेले जाएंगे। 

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

बार्टमैन को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन चिकित्सा कारणों से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। यह मामला हालांकि कोविड-19 से नहीं जुड़ा है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ट्वीट कर बताया, ‘‘पाकिस्तान जाने वाले साउथ अफ्रीका के सभी खिलाड़ी कोविड-19 जांच में नेगेटिव आये है। टीम में एक बदलाव हुआ है, चिकित्सा कारणों से ओटनील बार्टमैन की जगह मार्को जानसन को चुना गया है।’’ 

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल