1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 6 साल बाद पहली बार इस दिन टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी महिला टीम इंडिया

6 साल बाद पहली बार इस दिन टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी महिला टीम इंडिया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 08, 2021 07:06 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 07:06 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ एकम़ात्र टेस्ट मैच खेलेगी। 

Indian Women Team - India TV Hindi
Indian Women Team  Image Source : TWITTER- @BCCIWOMEN

नई दिल्ली| भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ एकम़ात्र टेस्ट मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, " अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल के आखिर में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ एकम़ात्र टेस्ट मैच खेलेगी। मुझे उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम फिर से सफेद जर्सी में दिखेगी।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2014 के बाद से पहली बार कोई टेस्ट मैच खेलेगी। टीम अभी दक्षिण अफ्रीका के साथ लखनउ में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली रही है और मेजबान टीम पहला मैच हार चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल