1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सर्बिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए पूरी तरह से तैयार ब्राजील

सर्बिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच के लिए पूरी तरह से तैयार ब्राजील

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 25, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 02:40 pm IST

स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मैच के बाद ब्राजील ने दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से हारकर नॉक आउट में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

ब्राजील- India TV Hindi
ब्राजील

सोचि: ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच टिटे ने फीफा विश्व कप के अंतिम ग्रुप-ई मैच के लिए अपनी टीम को पूरी तरह से तैयार कर दिया है। ब्राजील का यह अंतिम ग्रुप मैच सर्बिया के खिलाफ खेला जाएगा। इसमें दोनों ही टीमें अंतिम-16 दौर में प्रवेश की उम्मीदों के साथ मैदान पर उतरेंगी। 

स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मैच के बाद ब्राजील ने दूसरे ग्रुप मैच में कोस्टा रिका को 2-0 से हारकर नॉक आउट में प्रवेश की उम्मीदों को बरकरार रखा है। टिटे की टीम जानती है कि उन पर अब भी विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। 

ब्राजील टीम के खिलाड़ी डानिलो और विंगर डॉगलस कोस्टा चोटिल हैं और ऐसे में टीम अंतिम ग्रुप मैच में अपने स्टार खिलाड़ी नेमार पर पूरी तरह से निर्भर होगी। ब्राजील का सामना बुधवार को मॉस्को के स्पार्ताक स्टेडियम में सर्बिया से होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल