1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मर्सीडीज ट्रॉफी गोल्फ में खेलेंगे अजीत अगरकर और एस बद्रीनाथ

मर्सीडीज ट्रॉफी गोल्फ में खेलेंगे अजीत अगरकर और एस बद्रीनाथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 06:50 pm IST

टूर्नामेंट में राष्ट्रीय फाइनल्स क्वालीफिकेशन के लिये छह स्थान दांव पर लगे होंगे जिसके लिये शहर के लगभग 300 गोल्फरों के भाग लेने की संभावना है। 

अजीत अगरकर- India TV Hindi
अजीत अगरकर

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर अजित अगरकर और एस बद्रीनाथ बुधवार से यहां शुरू होने वाले 19वें मर्सीडीज ट्राफी गोल्फ टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। मुंबई क्वालीफायर्स का 25 जनवरी को समापन होगा। 

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार बांबे प्रेसीडेंसी क्लब में होने वाले इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में राष्ट्रीय फाइनल्स क्वालीफिकेशन के लिये छह स्थान दांव पर लगे होंगे जिसके लिये शहर के लगभग 300 गोल्फरों के भाग लेने की संभावना है। 

मुंबई चरण में शीर्ष छह स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 27 से 29 मार्च के बीच पुणे में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल्स में हिस्सा लेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल