1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Pics: एमएस धोनी का कूल लुक हुआ वायरल, फैंस को आया बेहद पसंद

Pics: एमएस धोनी का कूल लुक हुआ वायरल, फैंस को आया बेहद पसंद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 21, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Jun 21, 2021 03:14 pm IST

धोनी इन दिनों शिमला में हैं और उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है। उनकी तस्वीरें उनके नए लुक के चलते वायरल हो रही हैं।

former indian captain MS Dhoni’s new look goes viral- India TV Hindi
former indian captain MS Dhoni’s new look goes viral Image Source : INSTAGRAM/@SAKSHISINGH_R

भारत के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी इन दिनों अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ छुट्टी मना रहे हैं। पूर्व कप्तान फिलहाल शिमला में हैं।

इस साल स्थगित हुए आईपीएल 2021 का बचा हुआ सीजन यूएई में खेला जाएगा और तब वे वहां खेलते हुए नजर आएंगे। स्थगित होने से पहले इस लीग में सीएसके अंकतालिका पर दूसरे स्थान पर थी। आईपीएल का 14वां सीजन भारत में करवाया जा रहा था लेकिन बढ़ते कोविड-19 के मामलों के कारण लीग को बीच में ही स्थगित कर दिया गया।

धोनी इन दिनों शिमला में हैं और उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है। उनकी तस्वीरें उनके नए लुक के चलते वायरल हो रही हैं। उन्होंने शिमला में वहां ट्रेडिशनल टोपी भी पहनी थी, जिसकी फोटो सामने आई थी। इस टोपी को वहां के लोग कुल्लू टोपी कहते हैं।

धोनी का नया लुक सामने आया है जिसमें उन्होंने मूंछ रखी है, ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था। उनकी मूंछ वाली तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इस बात की घोषणा पहले ही कर दी थी कि आईपीएल 2021 का बचा हुआ सीजन सितंबर में यूएई में खेला जाएगा। सीएसके का 2020 का सीजन बेहद खराब रहा था और अब इस साल वे बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल