1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सड़क दुर्घटना के बाद लाइफ सपोर्ट पर ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने दी 5 लाख रुपए की मदद

सड़क दुर्घटना के बाद लाइफ सपोर्ट पर ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी, बीसीसीआई ने दी 5 लाख रुपए की मदद

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2019 07:18 pm IST,  Updated : Jan 20, 2019 07:24 pm IST

दुर्घटना के कारण मुश्किल स्थिति में पहुंच चुके भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन के परिवार ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है। मार्टिन की वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं।

Jacob Martin- India TV Hindi
Jacob Martin Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दुर्घटना के कारण मुश्किल स्थिति में पहुंच चुके भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन के परिवार ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की है। मार्टिन की वडोदरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह इस समय लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनका बीते साल दिसंबर में एक्सीडेंट हो गया था जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं। 

बीसीसीआई ने उनके ईलाज के लिए पहली ही पांच लाख रुपये की मदद की। इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए हैं। बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं। 

कोलकाता के अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने पटेल के हवाले से लिखा है, "जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।"

उन्होंने कहा, "अस्पताल के बिल पहले से ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।"

मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 तक 10 वनडे और खेले हैं, जिनमें उनका औसत 22.57 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ौदा और रेलवे का प्रधिनिधित्व किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल