1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मेहली ईरानी का हुआ निधन

मुंबई के पूर्व क्रिकेटर मेहली ईरानी का हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2021 01:16 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 01:16 pm IST

मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और ‘कांगा लीग’ के बड़े खिलाड़ी रहे मेहली ईरानी का दुबई में निधन हो गया।

Cricket Bat and Ball- India TV Hindi
Cricket Bat and Ball Image Source : GETTY

मुंबई| मुंबई के पूर्व क्रिकेटर और ‘कांगा लीग’ के बड़े खिलाड़ी रहे मेहली ईरानी का दुबई में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। कांगा लीग मुंबई में मानसून के मौसम का प्रसिद्ध क्रिकेट टूर्नामेंट है। 

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के शीर्ष समिति के सदस्य और प्रख्यात क्यूरेटर नदीम मेनन ने सोमवार को पीटीआई को बताया कि ईरानी का शनिवार को दुबई में निधन हो गया और उसके एक दिन बाद वही पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 

यह भी पढ़ें- SA vs PAK, 2nd ODI : फखर जमां की रिकॉर्डतोड़ पारी के बावजूद साउथ अफ्रीका से हारा पाकिस्तान, 1-1 से बराबर हुआ सीरीज

बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर, ईरानी ने लगभग 50 साल तक कांगा लीग में भाग लिया। उन्होंने क्लब स्तर पर बॉम्बे जिमखाना और पारसी साइक्लिस्ट का प्रतिनिधित्व किया था। एमसीए के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उन्होंने ने बाम्बे (अब मुंबई) के लिए सिर्फ एक मैच 1953-54 में बड़ौदा के खिलाफ खेला था। 

यह भी पढ़ें-  IPL 2021 : अक्षर पटेल के कोरोना संक्रमण पर आया बड़ा अपडेट, शुरुआत के इन मुकाबलों से रहेंगे बाहर

नारी कॉन्ट्रैक्टर, फारूख इंजीनियर, करसन घावरी और गुलाम पारकर जैसे टेस्ट खिलाड़ियों ने पारसी साइक्लिस्ट्स टीम में ईरानी की कप्तान में खेला था। ईरानी के साथ खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान कॉन्ट्रैक्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वह एक अच्छे क्रिकेटर थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल