1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानें क्यों जडेजा ने अपने एक फ़ैन को कहा बेवक़ूफ़, गंवार

जानें क्यों जडेजा ने अपने एक फ़ैन को कहा बेवक़ूफ़, गंवार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 08, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 03:58 pm IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हालंकि बहुत कैयरफ़्री क़िस्म के क्रिकेटर माने जाते हैं जो सोशल मीडिया पर चुटकी लेने से बाज़ नही आते लेकिन हाल ही में एक फ़ैन की ज़रा सी ग़लती पर इतने ख़फ़ा हो गए कि उसे बुरा-भला कह डाला

Jadeja- India TV Hindi
Jadeja

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हालंकि बहुत कैयरफ़्री क़िस्म के क्रिकेटर माने जाते हैं जो सोशल मीडिया पर चुटकी लेने से बाज़ नही आते लेकिन हाल ही में एक फ़ैन की ज़रा सी ग़लती पर इतने ख़फ़ा हो गए कि उसे बुरा-भला कह डाला. 

दरअसल इस फ़ैन की ग़लती इतनी थी कि उसने जडेजा को गलत नाम से बुला दिया था. बस फिर क्या था जडेजा इस बुरी तरह भड़के कि अपनी भड़ास उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निकाली. नाराज़ जडेजा ने उसे स्ट्यूपिड और गंवार तक कह दिया.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सिरीज़ हाल ही में खत्म हुई है. इस दौरान 6 दिसंबर को तीसरे टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल हुआ था और मैच में जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 विकेट झटके थे. तीसरा मैच खत्म होने के बाद एक फैन ने आकर रवींद्र जडेजा से उनकी बॉलिंग की तारीफ की। लेकिन उससे गलती ये हो गई कि उसने उन्हें 'रवींद्र' की बजाए 'अजय' कह दिया.

खुद को अजय कहे जाने पर ये इंडियन ऑलराउंडर इतना नाराज हो गया कि उन्होंने उस फैन को बेवकूफ और गंवार तक कह दिया। बता दें कि टीम इंडिया में अजय जडेजा नाम के फेमस क्रिकेटर भी रह चुके हैं. जडेजा ने एक ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. जडेजा ने लिखा, "कोई मेरे पास आया और बोला, 'वेल बॉल अजय, आपने पिछले मैच में बहुत शानदार बॉलिंग की. देश के लिए 9 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुका हूं और अब भी लोग मेरा नाम नहीं जानते। #बेवकूफी #गंवार."

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल