1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गेल की तारीफ में कोहली ने पढ़े कसीदे, कहा- भाग्यशाली हूं कि दोस्त के रूप में बिताया काफी समय

गेल की तारीफ में कोहली ने पढ़े कसीदे, कहा- भाग्यशाली हूं कि दोस्त के रूप में बिताया काफी समय

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 15, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 02:14 pm IST

कप्तान विराट कोहली ने क्रिस गेल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट की उनकी उपलब्धियों के अलावा जिंदादिली और दोस्ताना रवैये के लिए जाना जाएगा

गेल की तारीफ में कोहली...- India TV Hindi
गेल की तारीफ में कोहली ने पढ़े कसीदे, कहा- भाग्यशाली हूं कि दोस्त के रूप में बिताया काफी समय Image Source : AP IMAGES

पोर्ट आफ स्पेन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस गेल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें क्रिकेट की उनकी उपलब्धियों के अलावा जिंदादिली और दोस्ताना रवैये के लिए जाना जाएगा।

माना जा रहा है कि गेल ने भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ बुधवार को संभवत: अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है। गेल ने हालांकि कहा है कि उन्होंने संन्यास नहीं लिया है।

कोहली ने 39 साल के गेल को शानदार व्यक्ति करार दिया जो युवाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। इसके पहले कोहली और गेल रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से एक साथ खेल चुके हैं। कोहली ने तीसरे वनडे में डकवर्थ लुईस पद्धति से भारत की छह विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं शानदार करियर, वेस्टइंडीज के लिए खेलने पर उसे बधाई देना चाहता हूं। उसने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया है और दुनिया भर में वह आइकन है। वह शानदार इंसानों में से एक है जो मेरी नजर में उसका सबसे बड़ा गुण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी लोग उसके क्रिकेट के बारे में जानते हैं लेकिन वह बेहतरीन इंसान है, वह युवाओं की मदद करता है, जिंदादिल है और बेहद दबाव की स्थिति में भी हंसता रहता है। मैं भाग्यशाली हूं कि मित्र के रूप में उसके साथ काफी समय बिताया और एक व्यक्ति के रूप में उसे जानने का मौका मिला। वह बेहतरीन इंसान है और उसे इस पर गर्व होना चाहिए।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल