1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टफेल ने हार्दिक और राहुल को एक और मौका देने की वकालत की

टफेल ने हार्दिक और राहुल को एक और मौका देने की वकालत की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2019 10:37 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 10:39 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के जाने माने क्रिकेट अंपायर साइमन टफेल ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को एक और मौका देने की वकालत करते हुए सोमवार को कहा कि ‘हम सब गलतियां करते है’।

Simon Taufel- India TV Hindi
Simon Taufel Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। ऑस्ट्रेलिया के जाने माने क्रिकेट अंपायर साइमन टफेल ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल को एक और मौका देने की वकालत करते हुए सोमवार को कहा कि ‘हम सब गलतियां करते है’। पंड्या (25) और राहुल (26) को बीसीसीआई ने टेलीविजन कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के बाद निलंबित कर दिया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे से स्वदेश वापस बुला लिया गया।

 
यहां स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे टफेल ने कहा,‘‘मैं कहना चाहूंगा कि किसी भी खेल में अच्छे लोग अच्छी टीम बनाते है। समय समय पर हम सभी गलतियां करते है। हम सब उससे सीखकर आगे बढ़ते है।’’
 
उन्होंने कहा,‘‘मैंने उस कार्यक्रम को नहीं देखा है, मैं ने उन से जुड़ी शिकायतों के बारे में थोड़ा पढ़ा है। मैंने अपने करियर में कई गलतियां की है और उनसे सीख लेकर आगे बढ़ा हूं।’’ 

इन दोनों क्रिकेटरों की ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी टिप्पिणयों के कारण बवाल मच गया था। पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। 

टफेल ने उम्मीद जतायी कि इस मामले के बाद वे बेहतर इंसान बनेगे। उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है उनकी आलोचना को लेकर हमें सचेत रहना चाहिए। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि उनके आस पास ऐसे लोग होंगे जो उन्हे सही सलाह देंगे। वह इससे सीख लेकर अच्छा इंसान बनेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।