1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कनाडा टी20 लीग: 47 गेंदों में 12 गगनभेदी छक्को के साथ गेल ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

कनाडा टी20 लीग: 47 गेंदों में 12 गगनभेदी छक्को के साथ गेल ने जड़ा तूफानी शतक, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2019 09:28 am IST,  Updated : Jul 31, 2019 09:28 am IST

गेल की इस धमाकेदार पारी के दम पर वैंकूवर नाइट्स ने मांट्रियल टाइगर्स के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन का स्कोर बनाया।

Chris Gayle- India TV Hindi
Chris Gayle, Canada global t20 league Image Source : TWITTER- @GT20CANADA

क्रिकेट जगत में खुद को यूनिवर्सल बॉस बताने वाले वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से साबित कर दिया की आखिर ये टाइटल उन्हें ही क्यों मिला? गेल ने कनाडा में खेली जा रही ग्लोबल टी20 लीग में  वैंकूवर नाइट्स की ओर से खेलते हुए तेज तर्रार शतक जड़ा।

गेल ने 54 गेंदों पर 122 रन बनाए। गेल की इस धमाकेदार पारी के दम पर वैंकूवर नाइट्स ने मांट्रियल टाइगर्स के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन का स्कोर बनाया। हालांकि इसके बावजूद गेल की टीम मैच नहीं जीत सकी।

दरअसल, वैंकूवर नाइट्स की बल्लेबाजी के बाद बारिश ने मैदान पर कब्ज़ा कर लिया जिसके चलते आगे मैच नहीं खेला जा सका और मांट्रियल टाइगर्स के खिलाड़ी बिना बल्लेबाजी किए ही पवेलियन लौट गए। बाद में मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

अपने चौकों-छक्कों के लिए मशहूर गेल ने मैच के बाद डीन जोंस से बातचीत में कहा, 'कूल कंडीशन थी। कोई पसीना नही आ रहा था। विकेट अच्‍छा था और ग्राउंड छोटा। मेरी शुरुआत अच्‍छी हुई। निजी तौर पर कहूं तो मैं 200 रन बनाना चाहता था लेकिन नहीं बना सका।' गेल के अलावा टोबीस विसे (51) और रासी वैन डेर डूसन (59) ने वैंकूवर के लिए बेहतरीन पारियां खेली।

इस तरह आतिशी पारी के दौरान गेल ने 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके ठीक 19 गेंदों बाद यानि 47 गेंदों पर गेल ने शतक पूरा किया। जिसके बाद कनाडा टी20 लीग में शतक मारने वाले पहले बल्लेबाज क्रिस गेल बने। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल