1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्रीन आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने के बाद बाहर किए गए

ग्रीन आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने के बाद बाहर किए गए

 Edited By: IANS
 Published : May 19, 2021 09:22 pm IST,  Updated : May 19, 2021 09:22 pm IST

ग्रीन को पहले बताया गया था कि उन्हें 23 सदस्यीय वास्तविक टीम में चुना गया है, लेकिन सोमवार को जारी फाइनल लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया।

cricket, Australia, sports ,Cameron Green - India TV Hindi
Cameron Green  Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए पहले तो शुरुआती टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें फाइनल टीम से बाहर कर दिया गया। वेस्टइंडीज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को जुलाई में आठ सीमित ओवरों के मैच खेलने हैं। 

ग्रीन को पहले बताया गया था कि उन्हें 23 सदस्यीय वास्तविक टीम में चुना गया है, लेकिन सोमवार को जारी फाइनल लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- जोफ्रा आर्चर के लगातार चोटिल होने से चिंतित हैं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन

वेस्ट ऑस्ट्रेलियन न्यूजपेपर्स ने ग्रीन ने ग्रीन के हवाले से कहा, "मुझे यह बताया गया था कि आपको वास्तविक टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बाद में कहा गया कि मैं टीम का हिस्सा नहीं हूं।"

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक चार टेस्ट और एक वनडे खेलने वाले ग्रीन ने कहा, "टीम में बाकी नामों को देखने के बाद कह सकते हैं कि क्यों? पिछले साल बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य से मेरा नाम इसमें नहीं है। यह अच्छी टीम है और वास्तव में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल