1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैम्पशायर से जुड़े पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास

हैम्पशायर से जुड़े पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास

 Reported By: IANS
 Published : Mar 05, 2021 06:08 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 06:08 pm IST

काउंटी क्लब हैम्पशायर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को 2021 काउंटी चैम्पियनशिप सीजन के लिए दो महीनों के लिए साइन किया है।

हैम्पशायर से जुड़े...- India TV Hindi
हैम्पशायर से जुड़े पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास  Image Source : GETTY

लंदन| काउंटी क्लब हैम्पशायर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को 2021 काउंटी चैम्पियनशिप सीजन के लिए दो महीनों के लिए साइन किया है। अब्बास इससे पहले काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशायर के लिए खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 79 विकेट लिए हैं। अब्बास दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज काइल एबोट के साथ गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं, जो कोलपैक का दर्जा समाप्त होने के बाद काउंटी के दूसरे विदेशी क्रिकेटर के रूप में खेलेंगे।

IND vs ENG : पिच की आलोचना करने वालों को सुनील गावस्कर ने कहा 'चल फुट', देखें मजेदार वीडियो

क्लब के निदेशक जाइल्स व्हाइट ने कहा, हम मोहम्मद अब्बास के आगमन के बारे में वास्तव में उत्साहित हैं। वह उच्चतम गुणवत्ता का गेंदबाज है और शुरूआती सीजन चैम्पियनशिप के लिए उसे सुरक्षित करना टीम के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। वह हमारे दूसरे विदेशी खिलाड़ी काइल एबॉट के साथ एक शानदार जोड़ी बनाएंगे।

पाकिस्तान सुपर लीग स्थगित होने पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, पीएम इमरान खान से की ये मांग

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमर रोच ने सरे के साथ अपने पहले चैंपियनशिप मैच के लिए करार किया है। रोच श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज पूरी होने के बाद काउंटी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पेसमैन पहले ही 2011 में वोर्सेस्टरशायर के लिए खेल चुके हैं। रोच ने वेस्टइंडीज के लिए 61 टेस्ट मैचों में 205 विकेट हासिल किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल