1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीबीएल-10 में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे संदीप लामिछाने

बीबीएल-10 में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे संदीप लामिछाने

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2020 03:11 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 03:11 pm IST

नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 

बीबीएल-10 में होबार्ट...- India TV Hindi
बीबीएल-10 में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे संदीप लामिछाने Image Source : IPL

होबार्ट| नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन में होबार्ट हरीकैंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 20 साल के इस खिलाड़ी ने बीबीएल-8 में मेलबर्न स्टार्स की जर्सी पहनी थी। अपने शुरुआती दो सीजनों में लामिछाने ने 20 मैचों में 19.80 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

लामिछाने ने कहा, "बीबीएल-10 के लिए मैं होबार्ट हरीकैंस के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में हमेशा समर्थन और प्यार मिला है। बीबीएल में जो उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा है वो शानदार है।" हरीकैंस के कोच एडम ग्रिफिथ ने कहा कि लामिछाने में उनकी टीम के लिए एक्स फैक्टर बनने की काबिलियत है। 

PSL का ख़िताब जीतने वाली कराची किंग्स के हर एक खिलाड़ी को मिलेगा अपार्टमेंट

उन्होंने कहा, "हमने देखा है कि संदीप लामिछाने अपनी मिस्ट्री स्पिन से कैसे मैच को बदल देते हैं। वह मैच में कभी भी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह विकेट लेने वाल गेंदबाज हैं जो हमारे गेंदबाजी ग्रुप में एक और विकल्प मुहैया कराएंगे।" लामिछाने से करार के बाद हरीकैंस की 10वें सीजन के लिए टीम पूरी हो गई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल