1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं हमेशा से एक ऑलराउंडर बनना चाहता था- हसन अली

मैं हमेशा से एक ऑलराउंडर बनना चाहता था- हसन अली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 01, 2021 05:58 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 05:58 pm IST

अली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बारे में भी बात की।

I always wanted to become an all-rounder – Hasan Ali- India TV Hindi
I always wanted to become an all-rounder – Hasan Ali Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हसन अली गेंदबाजी खेमे की जिम्मेदारी उठाते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अब तक तीनों फॉर्मेट में मिला कर 188 विकेट लिए हैं। अब हसन अली ने कहा है कि वो हमेशा से एक हरफनमौला खिलाड़ी बनना चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि वो अपनी टीम के लिए अपनी ड्यूटी अच्छी तरह निभाते हैं।

अली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से ऑलराउंडर बनना चाहता था और मैं अपनी गेंदबाजी से खुश हूं, मैं बल्ले के साथ भी टीम में योगदान देता हूं। दो साल से मैं क्रिकेट से दूर था, तब मैंने अपनी बल्लेबाजी पर काम किया था। हमारे लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज बहुत अहम है क्योंकि इंग्लैंड वनडे चैंपियन है और टी20 में भी वे नंबर 1 ही हैं। इंग्लैंड मेरे लिए हमेशा लकी रहा है, बीते दौरों में मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 जीती थी।"

T20 World Cup 2021 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने दो सहायक कोच किए नियुक्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल