1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 लीग में नाकाम रहने पर टीम के लिए बोझ बन जाता हूं: गेल

T20 लीग में नाकाम रहने पर टीम के लिए बोझ बन जाता हूं: गेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2019 11:15 am IST,  Updated : Nov 26, 2019 11:15 am IST

 क्रिस गेल का मानना है कि जब भी वह इस तरह की टी20 लीग में नाकाम रहते हैं तो वह अपनी टीमों के लिये बोझ बन जाते हैं। 

CHRIS GAYLE- India TV Hindi
T20 लीग में नाकाम रहने पर टीम के लिए बोझ बन जाता हूं: गेल Image Source : GETTY IMAGES

जोहानिसबर्ग। क्रिस गेल जब फार्म में होते हैं तो फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी काफी मांग रहती है लेकिन वेस्टइंडीज के इस विस्फोटक बल्लेबाज का मानना है कि जब भी वह इस तरह की टी20 लीग में नाकाम रहते हैं तो वह अपनी टीमों के लिये बोझ बन जाते हैं। इस 40 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने एमएसएल में जोजी स्टार्स के लिये छह पारियों में केवल 101 रन बनाये।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार गेल ने कहा, ‘‘जैसे ही मैं दो या तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता हूं, वैसे ही क्रिस गेल टीम के लिये बोझ बन जाता है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल इस टीम की ही बात नहीं कर रहा हूं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए पिछले कई वर्षों में मैंने यह आकलन किया है। अगर मैं दो, तीन या चार पारियों में रन नहीं बनाता हूं तो क्रिस गेल बोझ बन जाता है। ऐसा लगता है कि एक खास व्यक्ति टीम के लिये बोझ है ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल