1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज रद्द होने से निराश हैं इयान चैपल

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज रद्द होने से निराश हैं इयान चैपल

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 09:02 am IST,  Updated : Mar 16, 2020 09:02 am IST

दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा कि खिलाड़ियों को भीड़ की जरूरत नहीं होती । 

Ian Chappell, Coronavirus, Sports and Coronavirus, Sydney Cricket Ground, ODI, Covid-19, Australia v- India TV Hindi
Australia vs New Zealand Image Source : TWITTER

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खाली दीर्घाओं के सामने हुए वनडे मैच के मद्देनजर दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने कहा कि खिलाड़ियों को भीड़ की जरूरत नहीं होती । ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया । इसके बाद तीन मैचों की सीरीज रद्द कर दी गई । 

चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के लिये भीड़ की जरूरत नहीं है । करीबी मुकाबलों का रोमांच ही इसके लिये काफी है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ चौकों छक्कों के बीच एससीजी पर खामोशी छाई हुई थी । ऐसे माहौल में खेल का मजा लेकर अच्छा लगा जहां आप अपने आपको सोचते हुए सुन सकते हैं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ लगभग सभी क्रिकेट मैचों का रद्द होना पहली बार हुआ है । इससे हम दो विश्व युद्धों वाले बुरे दौर में पहुंच गए लगते हैं ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल