1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कैंसर से जूझ रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व महान खिलाड़ी, एशेज से पहले फिट होने की उम्मीद

कैंसर से जूझ रहा है ऑस्ट्रेलिया का ये पूर्व महान खिलाड़ी, एशेज से पहले फिट होने की उम्मीद

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 03:24 pm IST

उन्होंने ‘डेली टेलीग्राफ’ से कहा,‘‘जब आप 70 बरस के हो जाते हैं तो वैसे ही कमजोर हो जाते हैं लेकिन पिछले कुछ साल से मैं इतना आदी हो चुका हूं।’’   

इयान चैपल- India TV Hindi
इयान चैपल Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने गुरूवार को बताया कि वह त्वचा के कैंसर से जूझ रहे हैं लेकिन 75 बरस के इस दिग्गज को एशेज श्रृंखला से पहले फिट होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के लिये 1964 से 1980 के बीच 75 टेस्ट खेल चुके चैपल ने पांच सप्ताह रेडिएशन थेरेपी कराई है । 

उन्होंने ‘डेली टेलीग्राफ’ से कहा,‘‘जब आप 70 बरस के हो जाते हैं तो वैसे ही कमजोर हो जाते हैं लेकिन पिछले कुछ साल से मैं इतना आदी हो चुका हूं।’’ 

फिलहाल उनकी पैथालाजी रिपोर्ट सही आई है और वह एक अगस्त से शुरू हो रहे पहले एशेज टेस्ट में कमेंट्री के लिये तत्पर हैं। 

उन्होंने कहा,‘‘इस उम्र में आप सोचने लगते हैं कि अब अंत करीब है । मैने अपनी मां जेनी की मौत देखी तो मुझे लगा कि इसका सामना करना ही होगा । जब रिची बेनो और टोनी ग्रेग गए जो मुझे फिर लगा कि यह सबके साथ होना है । अब मैं बुरी से बुरी स्थिति का सामना करने के लिये तैयार हूं ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल