1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इयान हिली को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रस्ताव

इयान हिली को मिला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रस्ताव

 Reported By: IANS
 Published : Oct 14, 2020 01:16 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 01:16 pm IST

हिली ने एसईएन ट्रैक रेडियो के ब्रिस्बेन ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में कहा, "हां, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से मेरे पास प्रस्ताव आया है।"  

Ian Healy approached to join Cricket Australia- India TV Hindi
Ian Healy approached to join Cricket Australia Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर इयान हिली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) बोर्ड में शामिल होने को लेकर प्रस्ताव मिला है। हिली ने एसईएन ट्रैक रेडियो के ब्रिस्बेन ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में कहा, "हां, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड से मेरे पास प्रस्ताव आया है।"

द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व विकेटकीपर माइकल कैस्प्रोविच का स्थान लेंगे जिन्होंने 11 साल के बाद इस साल की शुरुआत में बोर्ड को छोड़ दिया था। दोबारा चुनाव होने से पहले कैस्प्रोविच के पास 12 महीने हैं।

ये भी पढ़ें - पिछली हार को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहती है दिल्ली कैपिटल्स : एलेक्स कैरी

ऑस्ट्रेलिया के लिए 119 टेस्ट मैच, 168 वनडे खेलने वाले हिली ने कहा, "यह क्वींसलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया है। छह राज्य निदेशक के नाम का प्रस्ताव रख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "बोर्ड है उसमें (क्वींसलैंड) कैस्प्रोविच नहीं हैं जिन्होंने 11 साल बाद बोर्ड को अलविदा कह दिया। क्वींसलैंड ने कहा है कि अगर मैं चाहूं तो वो मुझे इस पद के लिए नामांकित कर सकते हैं। मुझे बस देखना है कि मेरे पास समय है कि नहीं।"

ये भी पढ़ें - रोनाल्डो को पछाड़ कर ब्राजील के दूसरे सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बने नेमार

उन्होंने कहा, "मैं इस प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से सोच रहा हूं। हमारे पास दो और विकल्प हैं, क्रिस सिम्पसन और जोन डूले लेकिन वो लोग इस समय काफी व्यस्त हैं। मुझे लगता है कि तीन विकल्पों में से मैं सबसे सही रहूंगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल