1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने बताया, फाइनल में पाकिस्तान से सावधान क्यों रहना होगा

विराट कोहली ने बताया, फाइनल में पाकिस्तान से सावधान क्यों रहना होगा

 Written By: IANS
 Published : Jun 16, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 03:40 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप मैच में भले ही उन्होंने पाकिस्तान को मात दी है, लेकिन फाइनल मैच में उसे चिर प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहने की जरूरत है।

Virat Kohli | Getty Images- India TV Hindi
Virat Kohli | Getty Images

बर्मिंघम: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ICC चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप मैच में भले ही उन्होंने पाकिस्तान को मात दी है, लेकिन फाइनल मैच में उसे चिर प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहने की जरूरत है। कोहली का कहना है कि अपने पहले मैच में हारने के बाद पाकिस्तान ने शानदार वापसी करते हुए बाकी के 2 ग्रुप मैचों में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका जैसी टीम को हराया है और उसके बाद इस टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान को कमतर आंकना सही नहीं होगा। उसने अपने प्रदर्शन को लेकर काफी चीजों में बेहतर रूप से सुधार किया है। कोहली ने कहा, ‘पाकिस्तान ने अपनी कुछ चीजों में काफी बेहतर रूप से सुधार किया है। उन्होंने ऐसी टीमों को हराया है, जो उनसे अधिक मजबूत थीं। यह प्रदर्शन दिखाता है कि वे एक टीम के तौर पर किस प्रकार से मैदान पर उतरते हैं। फाइनल में हालांकि, किसी भी टीम के खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण ही होता है, क्योंकि एक बार आप सोच लेते हैं कि प्रतिद्वंद्वी टीम बड़ी है, तो आपकी मानसिकता बदल जाती है।’

कोहली ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में टीम वैसा ही प्रदर्शन करेगी, जैसी वह अब तक करती आई है, क्योंकि उनकी टीम पाकिस्तान की कमजोरी और मजबूती से वाकिफ है। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल