1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के बिना ICC की कोई प्रासंगिकता नहीं: अनुराग ठाकुर

BCCI के बिना ICC की कोई प्रासंगिकता नहीं: अनुराग ठाकुर

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2019 10:05 pm IST,  Updated : Oct 26, 2019 10:05 pm IST

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना विश्व संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है।

BCCI के बिना ICC की कोई...- India TV Hindi
BCCI के बिना ICC की कोई प्रासंगिकता नहीं: अनुराग ठाकुर Image Source : INDIA TV

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना विश्व संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है।

वित्त राज्यमंत्री ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आ रखे थे। उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं।

ठाकुर ने कहा, ‘‘बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिये 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है।’’ उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल