1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ये है भारत का शेड्यूल, जानें कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ये है भारत का शेड्यूल, जानें कब किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 10:18 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 10:18 am IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत को ग्रुप बी मे रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

साल 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है और टूर्नामेंट का आगाज 18 अक्टूबर को होगा। इस टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और पहले संस्करण की विजेता टीम भारत को ग्रुप बी में रखा गया है। भारत के साथ ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और क्वालीफाई करने वाली दो टीमें हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के कार्यक्रम की बात करें तो टीम इंडिया अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। ये मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद टीम इंडिया मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम से खेलेगी। दोनों के बीच ये मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। 1 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही भारत अपना तीसरा मैच इंग्लैंड से खेलेगा। इसके बाद टीम इंडिया 5 नवंबर को ऐडिलेड में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम से भिड़ेगी।

भारत अपने ग्रुप चरण का आखिरी मैच 8 नवंबर को अफगानिस्तान से खेलेगी और ये मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच 11 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और 12 नवंबर को ऐडिलेड ओवल में खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 18 अक्टूबर को होगा और ये 15 नवंबर तक चलेगा। टी20 वर्ल्ड कप में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रु ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 हैं। वहीं, ग्रुप बी में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, क्वालीफायर 3 और क्वालीफायर 4 हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।