1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 69 साल के हुए क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ने वाले इमरान खान

69 साल के हुए क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ने वाले इमरान खान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 12:50 pm IST

क्रिकेट जगत में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हुए है जिन्होंने न अपने खेल से बल्कि स्टाइल से भी फैंस को दीवाना बनाया। ऐसे ही एक खिलाड़ी रहे इमरान खान जो आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।

69 साल के हुए क्रिकेट के...- India TV Hindi
69 साल के हुए क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान में झंडा गाड़ने वाले इमरान खान Image Source : TWITTER/IMRAN KHAN

क्रिकेट जगत में ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हुए है जिन्होंने न अपने खेल से बल्कि स्टाइल से भी फैंस को दीवाना बनाया। ऐसे ही एक खिलाड़ी रहे इमरान खान जिन्होंने अपनी कप्तानी के दम पर पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाया था। इमरान खान उन चुनिंदा क्रिकेटरों में से एक रहे जिन्होंने न केवल क्रिकेट की दुनिया पर कई सालों तक राज किया बल्कि प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सत्ता संभाली। पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं।

DC vs CSK, IPL 2021 : धोनी ने बताया दिल्ली के खिलाफ सीएसके को क्यों मिली हार

साल 1952 में लाहौर में जन्में इमरान खान की गिनती दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडरों में होती है। वैसे तो इमरान खान ने 88 टेस्ट मैचों में करीब 37 की औसत से 3807 रन बनाए थे लेकिन आखिरी के 10 सालों में उनका बैटिंग औसत से 50 से ज्यादा का रहा। गेंदबाजी में इमरान ने कई कीर्तिमान अपने नाम करते हुए 22 की औसत से 362 टेस्ट विकेट अपने नाम किए।

RR vs MI Live Streaming IPL 2021: यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें RR vs MI लाइव मैच

इमरान खान ने पाकिस्तान में बहुत ही कम घरेलू क्रिकेट खेला। उनका घरेलू क्रिकेट खेलते हुए ज्यादातर वक्त इंग्लैंड में बीता जहां वह वारसेस्टशायर और ससेक्स की ओर से खेलते नजर आए। इमरान खान ने बतौर कप्तान 10 साल पाकिस्तान टीम की कमान संभाली 48 टेस्ट में नेतृत्व किया। इस दौरान पाक टीम को सिर्फ 8 मैच में ही हार का मुंह देखना पड़ा जबकि 26 टेस्ट ड्रॉ रहे। 

इमरान खान ने वनडे क्रिकेट में भी 175 खेले और 33.41 के औसत से 3709 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 19 अर्धशतक निकले। उनके नाम वनडे में 182 विकेट भी दर्ज हैं। इमरान खान के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि उनकी कप्तानी में पाकिस्तान का वर्ल्ड चैंपियन बनना रहा। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने रिटायरमेंट से वापसी करते हुए पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभाली थी और टीम को वर्ल्ड कप जितवाया। इस खिताबी जीत ने इमरान खान को पाकिस्तान के घर-घर में मशहूर कर दिया। इमरान ने इस लोकप्रियता को रिटायरमेंट के बाद राजनीति में भुनाया और आखिरकार साल 2018 में पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने में कामयाब रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल