1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : एक बार फिर शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर, 96 रन बनाकर रहे नाबाद

IND v ENG : एक बार फिर शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर, 96 रन बनाकर रहे नाबाद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2021 11:22 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 11:22 am IST

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन वाशिंगटन सुंदर शतक जड़ने से चूक गए।

IND v ENG : एक बार फिर शतक से...- India TV Hindi
IND v ENG : एक बार फिर शतक से चूके वाशिंगटन सुंदर, 96 रन बनाकर रहे नाबाद Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन वाशिंगटन सुंदर शतक जड़ने से चूक गए। भारतीय टीम पहली पारी में 365 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह सुंदर 96 रन बनाकर नाबाद रहे।

सुंदर ने 174 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ये दूसरी बार है जब सुंदर नाबाद रहते हुए टेस्ट में शतक से चूके हैं। इससे पहले चेन्नई में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे और अपने पहले टेस्ट शतक से 15 रन दूर रह गए। 

सुनील गावस्कर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 50 साल, सचिन समेत खिलाड़ियों ने दी बधाई

गौरतलब है कि भारत 4 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 205 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 150 से ज्यादा की बढ़त हासिल कर ली है। अगर भारत ये मैच ड्रॉ कराने में सफल होता है तो ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड टीम से होगा।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल