1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुनील गावस्कर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 50 साल, सचिन समेत खिलाड़ियों ने दी बधाई

सुनील गावस्कर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 50 साल, सचिन समेत खिलाड़ियों ने दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 06, 2021 11:20 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 11:20 am IST

71 साल के सुनील गावस्कर को आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान में कदम रखे हुए 50 साल पुरे हो गये हैं। जिस ख़ास अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया में सभी खिलाड़ी अपने - अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Sunil Gavaskar - India TV Hindi
Sunil Gavaskar  Image Source : GETTY

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के लिए आज का दिन ( 6 मार्च 2021 ) काफी ख़ास है। क्योंकि आज के ही दिन आज से 50 साल पहले 16 साल के सुनील गावस्कर जब उस समय की सबसे घातक वेस्टइंडीज टीम के सामने पोर्ट ऑफ़ स्पेन के मैदान में पहली बार बल्ला लेकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में उतरे थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि विंडीज के तेज गेंदबाजों के आगे बिना हेलमेट पिच पर उतरने वाला ये लड़का ना सिर्फ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनेगा बल्कि आगे आने याली कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी होगा। 

जी हाँ, 71 साल के सुनील गावस्कर को आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान में कदम रखे हुए 50 साल पुरे हो गये हैं। जिस ख़ास अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया में सभी खिलाड़ी अपने - अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। गावस्कर ने 6 मार्च 1971 को डेब्यू किया था। इस तरह गावस्कर के क्रिकेट की यादों को ताजा करते हुए क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे आदर्श।"

वहीं उसके बाद टीम इंडिया के कभी मध्यक्रम का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने सुनील गावस्कर के लिए ट्वीट करते हुए कहा, "50 सालों का आपका सफर शानदार रहा। हम जैसे खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया! आपने जो भी हमारे देश के लिए किया। उस पर हमे काफी गर्व है।"

ये भी पढ़ें - IND v ENG : गिलक्रिस्ट के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बने ऋषभ पंत

इतना ही नहीं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने सुनील गावस्कर के लिए ट्वीट करते हुए कहा, "आपके साथ कमेंट्री करना वाकई मेरे लिए काफी सौभाग्य भरा रहा। सुनील भाई के बारे में बेस्ट चीज ये है कि अपने टेस्ट डेब्यू करने लेकर आज तक वो सीखते आ रहे हैं।"

ये भी पढ़ें - देखें कैसे ऋषभ पंत के शतक का जश्न मनाने के लिए विराट कोहली ने लगाई ड्रेसिंग रूम से दौड़

बता दें कि सुनील गावस्कर ने अपने अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक से बढ़कर एक धाकड़ तेज गेंदबाजों के छक्के छुड़ाएं। इस तरह उन्होने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच 10122 रन, जबकि 108 वनडे मैचों में उनके नाम 3092 रन दर्ज हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल