1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : चैपल ने माना, लाखो बच्चों के लिए टिम पेन को पेश करना चाहिए बेहतर उदाहरण

Ind vs Aus : चैपल ने माना, लाखो बच्चों के लिए टिम पेन को पेश करना चाहिए बेहतर उदाहरण

 Reported By: IANS
 Published : Jan 16, 2021 01:27 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 01:27 pm IST

सिडनी टेस्ट में भारत के रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी के दौरान स्लेजिंग से परेशान करने के कारण पेन की काफी आलोचना हो रही है।

Tim Paine- India TV Hindi
Tim Paine Image Source : GETTY

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने मौजूदा टेस्ट कप्तान टिम पेन से कहा है कि वह बतौर कप्तान मैदान में अपने अच्छे व्यवहार से इस खेल में रुचि रखने वाले लाखों बच्चों के लिए बेहतर उदाहरण पेश करें। सिडनी टेस्ट में भारत के रविचंद्रन अश्विन को बल्लेबाजी के दौरान स्लेजिंग से परेशान करने के कारण पेन की काफी आलोचना हो रही है।

सिडनी मार्निग हेराल्ड में अपने कॉलम में चैपल ने पेन से कहा कि मेहमान टीम का सम्मान होना चाहिए और मेजबान टीम का कप्तान होने के नाते सबसे पहले आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप अपने साथियों के लिए एक उदाहरण पेश करें।

चैपल ने लिखा है, "यह मेजबान की जिम्मेदारी बनती है कि वे मेहमान का सम्मान करें। अगर खिलाड़ियों के लिए इस बात की अनमति हो कि वे मेहमानों का शब्दों और स्लेजिंग के जरिए अपमान कर सकें तो फिर दर्शकों को भी लगता है कि वे ऐसा कर सकते हैं। अगर खिलाड़ी एक दूसरे का सम्मान करते हैं तो फिर दर्शक भी खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं।"

Ind vs Aus : 71 साल बाद नटराजन और सुंदर की जोड़ी ने किया ऐसा कारनामा जो बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर सके 

चैपल ने कहा कि खिलाड़ियों को बल्ले और गेंद के साथ अपनी बात कहनी चाहिए और लोगों को प्रभावित करना चाहिए।

Ind vs Aus : ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैचों का सैंकड़ा मारने वाले 13वें खिलाड़ी बने लॉयन, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

चैपल ने पेन को सम्बोधित करते हुए लिखा, "मैं एक कप्तान होने के नाते आपसे गुजारिश करता हूं कि आप बल्ले और अपनी कीपिंग के साथ बेहतर उदाहरण पेश करें क्योंकि आपको लाखों बच्चे फॉलो करते हैं। आप उनके लिए स्पोर्टिग हीरो हैं और अगर आपका व्यवहार अनुचित है तो फिर उन्हें भी लगेगा कि यही मैदान में जायज होता है।"

Ind vs Aus : रहाणे ने जब टपकाया लाबुशेन का आसान सा कैच तो फैन्स ने लगाई लताड़, देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल