1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने के लिए सुबह 5 बजे उठी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, मयंक अग्रवाल को कहा गुड लक

बॉक्सिंग डे टेस्ट देखने के लिए सुबह 5 बजे उठी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, मयंक अग्रवाल को कहा गुड लक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2018 02:47 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 02:52 pm IST

इस एक्ट्रेस अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल को उनके डेब्यू के लिए गुड लक भी कहा।

मयंक अग्रवाल- India TV Hindi
मयंक अग्रवाल Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मेलबर्न में खेला जा रहा है। भारतीय समयनुसार मैच सुबह 5 बजे से शुरू हो जाता है फिर भी फैंस से लेकर बॉलीवुड सिलेब्रिटी तक इसे देखने के कितने उत्साहित रहते हैं इसी बात का अंदाजा आपको इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के ट्वीट से लग सकता है। इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल को उनके डेब्यू के लिए गुड लक भी कहा।

जी हां फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सैयामी खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में डेब्‍यू करने के लिए गुड लक। टेस्‍ट क्रिकेट को देखने के लिए सुबह 5 बजे जागना अब तक की सबसे अच्‍छी फीलिंग है। कम ऑन इंडिया।'

आपको बता दें भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 89 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 215 रनों के साथ किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 68 और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि नए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़कर 71 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल