1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : पोंटिंग का बड़ा बयान, भारत को 4-0 से हराने का ऑस्ट्रेलिया के पास सुनहरा मौका

Ind vs Aus : पोंटिंग का बड़ा बयान, भारत को 4-0 से हराने का ऑस्ट्रेलिया के पास सुनहरा मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Dec 20, 2020 12:30 pm IST

पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अब भारत का चार मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ़ करने का सुनहरा मौका है।

Ricky Ponting- India TV Hindi
Ricky Ponting Image Source : GETTY IMAGES

पिंक बॉल से खेले जाने वाले डे नाईट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बुरी तरह से एडिलेड के मैदान में हराया। इस मैच में 8 विकेट की हार से ज्यादा बड़ा सिरदर्द तो नाकाम बल्लेबाजी से होगा। जिसमें टीम के सभी बल्लेबाज दूसरी पारी में फ्लॉप रहे। इस तरह भारत की करारी हार और तमाम समस्याओं को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इसे ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा मौका बताया है। पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अब भारत का चार मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ़ करने का सुनहरा मौका है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, "अब कुछ गंभीर घाव खुल गए हैं। क्लीन स्वीप का अच्छा मौका हो सकता है। आइए आशा करते हैं कि हमें मेलबर्न में एक और परिणाम मिलेगा और अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो फिर मुझे लगता है कि भारत को एक मैच भी जीतना वास्तव में मुश्किल होगा।"

गौरतलब है कि टीम इंडिया के लिए डे नाईट टेस्ट मैच खेलने के बाद अब कप्तान विराट कोहली जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो जायेंगे। क्योंकि उन्हें अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत आना है और इस बात की जानकारी उन्होंने पहले ही बीसीसीआई को दे दी थी। जिसके चलते आगामी तीन मैचों में कमजोर दिख रही टीम इंडिया को कोहली की भी भारी कमी का अहसास होने वाला है। इस तरह पोंटिंग ने कोहली की कमी के साथ उस बल्लेबाज का नाम भी सुझाया जो उनकी अनुपस्थिति में टीम इंडिया का बेड़ा पार लगा सकता है।

ये भी पढ़ें - Ind vs Aus : भारत की शर्मनाक हार में कौन बना विलेन, गिलक्रिस्ट ने बताया नाम और कारण

पोंटिंग ने आगे कहा, "कोहली के बाद कोई भी ऐसा नहीं है जो उन्हें इस तरह की हार से उबार सके। हालांकि, उन्हें कुछ बदलाव करने को मौका मिला है। रिषभ पंत को उस मध्य क्रम में होना चाहिए। कोहली के नहीं होने से उन्हें अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने में मदद मिलेगी।"

ये भी पढ़ें - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रद्द हो सकता है सिडनी टेस्ट, सामने आई बड़ी वजह

बता दें कि भारत को पहला मैच बुरी तरह से हारने के बाद अब दूसरे टेस्ट मैच में बिना कप्तान कोहली के होते हुए दमदार वापसी करनी होगी। अन्यथा वो दिन दूर नहीं जब पोंटिंग कि ये भविष्यवाणी सच भी साबित हो सकती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया क्या कमाल दिखाती है।

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं मोहम्मद शमी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल