1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Aus : भारत के खिलाफ इस धाकड़ खिलाड़ी से ओपनिंग करवाना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

Ind vs Aus : भारत के खिलाफ इस धाकड़ खिलाड़ी से ओपनिंग करवाना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

 Reported By: IANS
 Published : Dec 15, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 02:12 pm IST

बर्न्स पिछली नौ फर्स्ट क्लास पारियों में 62 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा।

Ricky Ponting- India TV Hindi
Ricky Ponting Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग चाहते हैं कि टीम प्रबंधन भारत के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स पर भरोसा जताये। बर्न्स पिछली नौ फर्स्ट क्लास पारियों में 62 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 29 रन रहा। उन्होंने दो अभ्यास मैचों में 4 , 0 , 0 , 1 रन बनाये। 

पोंटिंग ने चैनल सेवन से कहा ,‘‘मैं जो बर्न्स को चुनूंगा। मैने सुना है कि लोग कह रहे हैं कि उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन मैं उस पर विश्वास करूंगा।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘उसने पिछली टेस्ट पारी में 40 रन बनाये और चार टेस्ट शतक बना चुका है। उसका औसत करीब 40 है। मैं उस पर भरोसा करूंगा क्योंकि मेरा मानना है कि वह बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है।’’ 

Ind vs Aus : गावस्कर का बड़ा बयान, 'जब - जब कोहली रहे बाहर जीती है टीम इंडिया' 

पोंटिंग ने यह भी कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड को पारी की शुरूआत करनी चाहिये जिससे 21 वर्ष के हरफनमौला कैमरन ग्रीन के लिये अंतिम एकादश में जगह बनेगी। 

Ind vs Aus : पूर्व खिलाड़ी गावस्कर और बॉर्डर ने भारत के पृथ्वी शॉ को दिया 'गुरुमंत्र'

उन्होंने कहा ,‘‘मैथ्यू वेड को बर्न्स के साथ पारी की शुरूआत करनी चाहिये। इससे दाहिना-बायां संयोजन भी बन जायेगा। पिछली बार भारतीय टीम यहां आई थी तो हमारे शीर्ष क्रम में दो खब्बू बल्लेबाज थे और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखा।’’ 

Ind vs Aus : पोंटिंग को पछाड़ एडिलेड के मैदान में कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल